ये हैं दुनिया के 10 सबसे घातक वायरस
ये हैं दुनिया के 10 सबसे घातक वायरस कोविड-19 (Covid-19) कुछ दशकों में कई नए तरह के वायरस जानवरों से इंसानों में आए, जो बेहद खतरनाक साबित हुए और हजारों जानें लीं. कोविड-19 (Covid-19) भी इन्हीं में से एक है, जिसका स्त्रोत अभी पक्का नहीं हो सका है. लेकिन कोरोना (corona) ही नहीं, इसके अलावा भी कई ऐसे ह्यूमन वायरस (human virus) हैं, जो इससे कहीं ज्यादा घातक हैं. साल 2014 से 2016 के दौरान इबोला आउटब्रेक हुआ. पश्चिमी अफ्रीका में फैली इस वायरल बीमारी से संक्रमित 90 प्रतिशत से ज्यादा लोगों की जान चली गई. इसे इबोला फैमिली का सबसे जानलेवा वायरस माना गया. अब कोरोना वायरस दुनिया के लगभग सभी देशों के 24 लाख लोगों को संक्रमित कर चुका है. बेहद संक्रामक इस बीमारी से 1 लाख 65 हजार जानें जा चुकी हैं. जानते हैं, ऐसे ही 10 सबसे घातक पैथोजन्स (वायरस) के बारे में. मारबर्ग वायरस साल 1967 में मारबर्ग वायरस की खोज हुई थी. जर्मनी में एक लैब में काम करने वाले लोगों में ये वायरस देखा गया. पता चला कि संक्रमित लोग युगांडा से आए बंदरों के संपर्क में आए थे. मार्रबर्ग वायरस से संक्रमित में इबो...