योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन


योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का आज सुबह दिल्ली एम्स में निधन हो गया। सुबह 10 बजकर 44 मिनट पर उन्होंने आखिरी ली। तबीयत खराब होने पर उन्हें 13 मार्च को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें लिवर और किडनी की समस्या थी।



उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत के मुताबिक यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद बिष्ट के शव को गांव लाया जा रहा है। उनके पार्थिव शरीर के शाम तक गांव पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

योगी आदित्यनाथ के परिजनों ने बताया है कि स्व. आनंद सिंह बिष्ट की अंतिम इच्छा थी कि वह अपने पैतृक गांव में आखिरी सांस लें। इस वहज से पार्थिव शरीर को गांव लाया जा रहा है। अभी अंतिम संस्कार कहां किया जाएगा, यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। शाम तक पार्थिव शरीर के पहुंचने की संभावना है। उसके बाद ही इस संबंध में पुष्ट जानकारी मिल पाएगी।

राज्यपाल ने जताया गहरा शोक 
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने स्व. बिष्ट की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

पेट की तकलीफ के चलते भर्ती किया गया था
डॉ. अकरम ने बताया कि आंनद सिंह बिष्ट को मुख्य रूप से पेट की तकलीफ के चलते भर्ती किया गया था। इसके अलावा डिहाइड्रेशन, लो-बीपी और पैरों में गैंगरीन की समस्या थी। अस्पताल में भर्ती करने के बाद उनकी स्वास्थ्य संबंधी जांच कराई गई। रिपोर्ट के आधार उनका उपचार किया जा रहा था।

रविवार देर रात उनकी तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलने लगीं, लेकिन एम्स के सूत्रों के मुताबिक बिष्ट की हालत गंभीर बनी हुई थी। योगी आदित्यनाथ के पिता उत्तराखंड में यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते थे। वे फॉरेस्ट रेंजर के पद से 1991 में रिटायर हो गए थे। उसके बाद से वे अपने गांव में रह रहे थे।
योगी आदित्यनाथ बचपन में ही अपना परिवार छोड़कर गोरखपुर महंत अवेद्यनाथ के पास चले आए थे।


Comments

Popular posts from this blog

Unveiling the Future: Mahindra XUV 3XO - A Paradigm Shift in Automotive Innovation

Load Calculation of 25 Storey Building

Realme Narzo 70 5G: Unveiling India's Latest Tech Marvel